बरेली। भारत में रहकर भारत विरोध और राष्ट्र की शान तिरंगे से नफरत करने वालों की नई करतूत बरेली के बहेड़ी कस्बे में सामने आई है। मुस्लिम समुदाय से जुड़े युवक ने तिरंगे झंडे के बीच चक्र हटाकर उसकी जगह कलमा लिखा कपड़ा सिला और बेखौफ होकर उसे अपने घर पर लहरा दिया। तिंरगे के अपमान का पता हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों को लगा, तो थाने से लेकर जिला-मुख्यालय तक कार्रवाई की मांग उठा दी। पुलिस ने जानबूझकर तिंरगे का अपमान करने वाले मोहम्मद फजील और उसके अब्बा कदीर को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
मामला सामने आते ही पुलिस छत से तिरंगा उतरवा दिया है। षडयंत्र में शामिल दो युवकों को हिरासत में भी लिया है, जिनके खिलाफ एफआईआर की तैयारी है। हिन्दू जागरण मंच बरेली के युवा संगठन अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने ‘HNI’ को बताया कि बहेड़ी कस्बे में एएनएम बारात घर के सामने मुस्लिम समुदाय से जुड़े व्यक्ति के यहां लहराए गए तिंरगे के बीच से चक्र गायब था और उसकी जगह कलमा लिखा गया था।
तिरंगे का अपमान देखकर बहेड़ी में हिन्दू जागरण मंच कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। हिंजाम कार्यकर्ता देवेन्द्र भाष्कर, शानू गंगवार, दिल्लीधर, विष्णु मौर्या, रजत पंडित ने तुरंत ही पूरे मामले से संगठन को अवगत कराया। तिरंगे का अपमान का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। संगठन ने इस बारे में x जरिए शासन-प्रशासन को प्रकरण की सूचना देकर कार्रवाई की मांग गई। मामला संज्ञान में आते ही थाना बहेड़ी पुलिस दौड़ी-दौड़ी मौके पर पहुंची और मुस्लिम व्यक्ति के यहां अपमानजनक तरीके से लगाया गया ध्वज उतरवाकर कब्जे में ले लिया।
इंस्पेक्टर बहेड़ी संजय तोमर ने हिंजाम नेताओं को बताया कि प्रकरण में दो लोगों को हिरासत में लिया गया। मोहम्मद फजील और कदीर के खिलाफ तिंरगे से छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। साजिश के बारे में जांच की जा रही है।