अहमदाबाद: गुरुवार को भारत ने अपने इतिहास का सबसे भीषण विमान हादसा देखा जब एयर इंडिया की एक इंटरनेशनल फ्लाइट, जो लंदन के लिए रवाना हो रही थी, टेकऑफ के कुछ ही क्षणों बाद अहमदाबाद के मेघाणी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में कुल 242 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में अब तक 240 मौतों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। उनकी स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
––
पीएम मोदी का शोक संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भीषण त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया: “अहमदाबाद विमान हादसे की खबर अत्यंत दुःखद है। सभी पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”
––
करिश्मा: 2 यात्री जीवित बचे
हादसे के मलबे से दो यात्री के जीवित बच निकलने की खबर सामने आई है। मेडिकल टीम ने इसे “चमत्कार” बताया है। पूरे देश की निगाहें अब इस एकमात्र जीवित गवाह की ओर हैं, जिससे हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सके।
यात्रियों की सूची जारी
एयर इंडिया ने हादसे के कुछ ही घंटे बाद विमान में सवार यात्रियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। परिजनों की पहचान और संपर्क की प्रक्रिया जारी है।
शोक की लहर
पूरे देश में इस हादसे को लेकर गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। कई राज्यों में आज शोक घोषित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी श्रद्धांजलियों का सैलाब उमड़ पड़ा है।
सरकारी का कदम
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हाई-लेवल जांच के आदेश दे दिए हैं। DGCA और NTSB की संयुक्त टीम जल्द ही घटनास्थल का मुआयना करेगी
️ HNI टीम श्रद्धांजलि अर्पित करती है उन सभी आत्माओं को, जिन्होंने इस भयावह हादसे में अपनी जान गंवाई है। ईश्वर परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति दे।