Monday, July 7, 2025
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
HNI
  • भारत
  • अपना प्रदेश
  • नीति-राजनीति
  • अपराध
  • पास-पड़ोस
  • रक्षा-सुरक्षा
  • अंतरष्ट्रीय
  • एचएनआई स्पेशल
No Result
View All Result
  • भारत
  • अपना प्रदेश
  • नीति-राजनीति
  • अपराध
  • पास-पड़ोस
  • रक्षा-सुरक्षा
  • अंतरष्ट्रीय
  • एचएनआई स्पेशल
No Result
View All Result
HNI
No Result
View All Result
  • भारत
  • अपना प्रदेश
  • नीति-राजनीति
  • अपराध
  • पास-पड़ोस
  • रक्षा-सुरक्षा
  • अंतरष्ट्रीय
  • एचएनआई स्पेशल
Home अपना प्रदेश

सर्च ऑपरेशन: सियाचिन ग्लैशियर में 56 साल बाद खोजा सहारनपुर के वायुसैनिक मलखान सिंह का शव, 102 जवानों के साथ विमान हादसे में हुए थे लापता

7  फरवरी 1968 को चंडीगढ़ से लेह जाते में रोहतांग दर्रे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था सैनिकों को ले जा रहा विमान, अब मिले लापता जवान के शव अवशेष

Shubham Thakurby Shubham Thakur
October 2, 2024
in अपना प्रदेश, रक्षा-सुरक्षा
सर्च ऑपरेशन: सियाचिन ग्लैशियर में 56 साल बाद खोजा सहारनपुर के वायुसैनिक मलखान सिंह का शव, 102 जवानों के साथ विमान हादसे में हुए थे लापता
SendShareTweet

सहारनपुर। विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान सियाचिन ग्लैशियर में 56 साल पहले विमान हादसे में  बलिदान हुए वायुसैनिक का शव खोज लिया गया है। सियाचिन में रोहतांग दर्रे के  पास 7 फरवरी 1968 को 102 सैनिकों को लेकर जा रहा प्लेन क्रैश हो गया था। एयरफोर्स ने सहारनपुर के लापता वायुसैनिक मलखान सिंह के घर पर उनके शव अवशेष मिलने की सूचना भिजवाई है। खबर मिलते ही परिवार के कई दशक पहले के घाव फिर ताजा हो गए हैं। पूरा जिला शहीद मलखान सिंह  के शव के गांव पहुंचने इंतजार कर रहा है।

सहारनपुर के गांव फतेहपुर में 18 जनवरी 1945 को जन्मे मलखान सिंह भारतीय वायुसेना में तैनात थे। जिस वक्त प्लेन क्रेस होने के बाद वह लापता हुए थे, तब उनकी उम्र 23 साल थी। सेना के विशेष अभियान में मलखान का शव सियाचिन के एक हिस्से से बरामद हुआ है। आर्मी के जवान थाना ननौता पुलिस के साथ मंगलवार को मलखान सिंह के घर पहुंचे और उनका शव मिलने की जानकारी दी। शव के पास से मिले बैच नंबर से उनकी पहचान संभव हुई।

RelatedPosts

अनहोनी: बरेली में आवारा सांड ने सर्राफा कारोबारी ब्रजपाल गंगवार को मार डाला, बीच सड़क रोंद दी बाइक

बरेली में डेढ़ बीघा जमीन के पीछे रिश्तों का खून, सिरफिरे युवक ने बुजुर्ग अब्बा व सौतेल भाई को कार से कुचलकर मार डाला  

नाथनगरी बरेली से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का बड़ा संदेश, मानव व पशु का रिश्ता परिवार जैसा, भारतीय संस्कृति ने हमेशा संवेदना-कल्याण की बात सिखाई

सर्च ऑपरेशन: सियाचिन ग्लैशियर में 56 साल बाद खोजा सहारनपुर के वायुसैनिक मलखान सिंह का शव, 102 जवानों के साथ विमान हादसे में हुए थे लापता

पत्नी-बेटा दुनियां छोड़ गए, सियाचिन से तब घर पहुंची शव मिलने की सूचना

भारतीय वायुसेना का हिस्सा रहे मलखान सिंह के परिवार को जिस दिन की प्रतीक्षा थी, वह समय मंगलवार को आया तो हुआ मगर 56 साल में सब कुछ बदल गया। परिवार के कई सदस्य इसी इंतजार में दुनिया छोड़ गए कि मलखान सिंह के बारे में कभी तो कोई सूचना मिलेगी। हालांकि किसी ने भी उनको अब तक मृत नहीं माना था। यही वजह थी कि पितृ पक्ष में उनको लेकर संस्कार तर्पण संस्कार नहीं किए जाते थे। परिवार के सदस्यों ने मीडिया को बताया कि मलखान सिंह वायु सेना के उसी प्लेन में सवार थे, जो साढ़े पांच दशक पहले सियाचिन में क्रैश हो गया था। मनहूस हादसे की खबर घर पहुंची तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मलखान की जल्दी ही शीलावती की शादी हुई थी। हादसे में मलखान के लापता होने के बाद जब काफी समय उनके बारे में कोई खबर नहीं मिली तो परिवार एवं समाज ने शीलावती की दूसरी शादी मलखान के छोटे भाई से करा दी थी। इसी का नियति का फैसला मानकर शीलावती ने दूसरी जिंदगी शुरू की।

सर्च ऑपरेशन: सियाचिन ग्लैशियर में 56 साल बाद खोजा सहारनपुर के वायुसैनिक मलखान सिंह का शव, 102 जवानों के साथ विमान हादसे में हुए थे लापता

अब 56 साल बाद अचानक जब मलखान सिंह का सियाचिन में शव मिलने की सूचना घर आई, तो उसे सुनने को पत्नी इस दुनिया में नहीं थी। शीलावती और उनके बेटे रामप्रसाद की पहले ही मौत हो चुकी है। मलखान सिंह का सबसे छोटे भाई ईशम सिंह ने बातचीत में कहा कि शव पहले मिला होता तो उनकी पत्नी और बेटे के हाथों अंतिम संस्कार होता। दादा का अंतिम संस्कार अब पौत्र मनीष के हाथों होगा। शहीद मलखान सिंह के दो पौत्र मनीष और गौतम हैं, जो दोनों में रहकर टेंपो चलाते हैं। मलखान सिंह चार भाई सुलतान सिंह, फिर चंद्रपाल सिंह और ईशमपाल सिंह में सबसे बड़े थे। प्लेन क्रैश में लापता होने होने के बाद पत्नी का विवाह छोटे भाई चंद्रपाल सिंह से कराया गया था। तब उनके बेटे की उम्र महज डेढ़ वर्ष थी। चंद्रपाल ने ही उनकी पत्नी व बेटे की देखभाल की। बड़ा होकर बेटे ने रामप्रसाद गांव में ही सिलाई का काम संभाला था।

सर्च ऑपरेशन: सियाचिन ग्लैशियर में 56 साल बाद खोजा सहारनपुर के वायुसैनिक मलखान सिंह का शव, 102 जवानों के साथ विमान हादसे में हुए थे लापता

अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने 2003 में चलाया था विशेष अभियान

तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार ने वर्ष 2003 में सियाचिन में लापता जवानों की खोज में विशेष अभियान चलाया था। यह मभारत के सबसे लंबे समय से चल रहे सर्च ऑपरेशन में से एक था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। पर्वतारोहियों के दल ने करीब पांच साल पहले 6200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गलेशियर बेस कैंप में विमान के अवशेष और एक सैनिक के शव की खोज की थी। खोजी दल 1 जुलाई 2018 को शुरू किये गये चंद्रभागा-13 शिखर पर सफाई अभियान का हिस्सा था। उस समय मलबा और अवशेषों की पहचान की गई थी। बताया गया है कि लापता वायुसैनिक मलखान सिंह के शव को भारतीय सेना के डोगरा स्काउट्स और तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू की संयुक्त टीम ने बरामद किया है।  सियाचिन में 56 साल बाद लापता जवान का शव मिलते ही सहारनपुर प्रशासन सम्मान संस्कार की तैयारी में जुट गया है। यमुनोत्री हाईवे से लेकर गांव तक सफाई अभियान शुरू करा दिया है, ताकि जवान का शव ससम्मान गांव तक पहुंच सके। शहीद मलखान सिंह के घर लोगों का तांता लगा है।

Tags: 1968 में हादसा56 साल बाद शव बरादमArmyIndian air forceअटल बिहारी बाजपेई सरकारग्लैशियर बेस कैंपप्लेन क्रैशभारतीय सेनामलखान सिंहसहारनपुर के शहीदसियाचिन ग्लैशियर
SendShareTweet

Related Posts

अनहोनी: बरेली में आवारा सांड ने सर्राफा कारोबारी ब्रजपाल गंगवार को मार डाला, बीच सड़क रोंद दी बाइक
अपना प्रदेश

अनहोनी: बरेली में आवारा सांड ने सर्राफा कारोबारी ब्रजपाल गंगवार को मार डाला, बीच सड़क रोंद दी बाइक

बरेली में डेढ़ बीघा जमीन के पीछे रिश्तों का खून, सिरफिरे युवक ने बुजुर्ग अब्बा व सौतेल भाई को कार से कुचलकर मार डाला  
अपना प्रदेश

बरेली में डेढ़ बीघा जमीन के पीछे रिश्तों का खून, सिरफिरे युवक ने बुजुर्ग अब्बा व सौतेल भाई को कार से कुचलकर मार डाला  

नाथनगरी बरेली से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का बड़ा संदेश, मानव व पशु का रिश्ता परिवार जैसा, भारतीय संस्कृति ने हमेशा संवेदना-कल्याण की बात सिखाई
अपना प्रदेश

नाथनगरी बरेली से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का बड़ा संदेश, मानव व पशु का रिश्ता परिवार जैसा, भारतीय संस्कृति ने हमेशा संवेदना-कल्याण की बात सिखाई

बरेली में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, निचले इलाके डूबे, सड़कों पर यातयात बाधित, ट्रेनों की रफ्तार धीमी, पीलीभीत-बदायूं में बाढ़ का अलर्ट जारी 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

बरेली आईवीआरआई के रिटायर्ड वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी, चार शातिर गिरफ्तार

बरेली आईवीआरआई के रिटायर्ड वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी, चार शातिर गिरफ्तार

अनहोनी: बरेली में आवारा सांड ने सर्राफा कारोबारी ब्रजपाल गंगवार को मार डाला, बीच सड़क रोंद दी बाइक

अनहोनी: बरेली में आवारा सांड ने सर्राफा कारोबारी ब्रजपाल गंगवार को मार डाला, बीच सड़क रोंद दी बाइक

बरेली में डेढ़ बीघा जमीन के पीछे रिश्तों का खून, सिरफिरे युवक ने बुजुर्ग अब्बा व सौतेल भाई को कार से कुचलकर मार डाला  

बरेली में डेढ़ बीघा जमीन के पीछे रिश्तों का खून, सिरफिरे युवक ने बुजुर्ग अब्बा व सौतेल भाई को कार से कुचलकर मार डाला  

नाथनगरी बरेली से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का बड़ा संदेश, मानव व पशु का रिश्ता परिवार जैसा, भारतीय संस्कृति ने हमेशा संवेदना-कल्याण की बात सिखाई

नाथनगरी बरेली से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का बड़ा संदेश, मानव व पशु का रिश्ता परिवार जैसा, भारतीय संस्कृति ने हमेशा संवेदना-कल्याण की बात सिखाई

बरेली में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, निचले इलाके डूबे, सड़कों पर यातयात बाधित, ट्रेनों की रफ्तार धीमी, पीलीभीत-बदायूं में बाढ़ का अलर्ट जारी 

बरेली में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, निचले इलाके डूबे, सड़कों पर यातयात बाधित, ट्रेनों की रफ्तार धीमी, पीलीभीत-बदायूं में बाढ़ का अलर्ट जारी 

बरेली: हिमाचल से चरस लाकर बेच रहा था युवक, 2 लाख की चरस के साथ गिरफ्तार – साथी फरार

कानपुर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हंगामा, दो मंडलों के बीच झड़प में कई घायल

बोल बरेली: यथार्थ .. सेवार्थ.. पार्थ…विरोधियों की आंखों में खटक रहा यह एंगमैन, पैसा-पॉवर का गुरूर नहीं, सेवा-सरोकार से खींच रहा बड़ी लाइन

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल बरेली में, एयरपोर्ट से आईवीआरआई तक लागू रहेगा ट्रैफिक डावर्जन प्लान…शहर में निकलें मगर रूट देखकर

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल बरेली में, आईवीआरआई से एयरपोर्ट तक लागू रहेगा ट्रैफिक डावर्जन प्लान…शहर में निकलें मगर रूट देखकर

Vedio News: बरेली में एक समुदाय के दो गुटों में हिंसक झड़प, पहले पानी छिड़कने पर लभेड़ा-रिठौरा के महाबली आपस में लड़े, फिर खून के प्यासे होकर भरी पंचायत में भिड़े

Next Post
बरेली की मुस्लिम बस्ती में जमा कर रखा था बारूद का ढेर, भीषण धमाके में कई मकान गिरे, पांच की मौत, मलवे में और भी लोग दबे होने की आशंका

बरेली में रहमान शाह के घर में जमा था बारूद का ढेर, भीषण धमाके में पांच की मौत, कई घायल, मलवे और भी लोग दबे होने की आशंका

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2024 hindunewsofindia.com

No Result
View All Result
  • भारत
  • अपना प्रदेश
  • नीति-राजनीति
  • अपराध
  • पास-पड़ोस
  • रक्षा-सुरक्षा
  • अंतरष्ट्रीय
  • एचएनआई स्पेशल

© 2024 hindunewsofindia.com