बरेली। डबल इंजन की सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी वर्तमान से लेकर भविष्य की चुनौतियां बखूबी जानती हैं, इसलिए वैसे ही पार्टी की नींव भी मजबूत करने में जुटी है। मिशन 2027 को ध्यान में रखकर भाजपा पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाकर नए लोगों को भगवा कैंप से जोड़ने में लगी है। खबर बरेली महानगर से है, जो तेजी से भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के नेतृत्व में उनकी टीम की दिन-रात मेहनत का ही परिणाम है कि महानगर संगठन सदस्यता अभियान में सबसे आगे दौड़ता दिखाई दे रहा है।
अधीर सक्सेना के महानगर संयोजक रहते निगम चुनाव में भाजपा ने मेयर की कुर्सी पर डॉ. उमेश गौतम के दोबारा कब्जे के साथ रिकार्ड 51 पार्षद भी जिताने में सफलता हासिल की थी। पार्टी संगठन ने निगम चुनाव की कहानी लोकसभा चुनाव में भी दोहराई IS। कई तरह की विपरीत परिस्थितियों के बाद भी लोकसभा चुनाव में सांसद प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार को महानगर क्षेत्र में आने वाली बरेली शहर और कैंट दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अच्छा जनसमर्थन मिला था, जो उनकी जीत का आधार भी बना।
कहा जाता है कि सभी जनप्रतिनिधयों के साथ महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के चुनावी और संगठन की पिच पर बेजोड़ कैमिस्ट्री को कथित तौर पर कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं। हालांकि विरोध-अवरोध की चिंताओं से दूर महानगर में भाजपा का पार्टी की ताकत बढ़ाने का अभियान बदस्तूर जारी देखा जा रहा है। महानगर अध्यक्ष बनने के बाद से अधीर सक्सेना ने गुटबाजी-फूट को संगठन के आसपास भी नहीं आने दिया है। उन्हें सभी वरिष्ठ नेताओं और युवा टीम का साथ मिल रहा है, जिसका अच्छे परिणाम सदस्यता अभियान में सामने आ रहे हैं। अधीर सक्सेना के पास संगठन की राजनीति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिन्दू जागरण मंच से लेकर भाजपा तक काम करने का ढाई दशक से अधिक का अनुभव है। सांसद, मेयर, विधायक, पार्षदों के साथ बेहतर तालमेल और बूथ-मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से उनका जुड़ाव देखते ही बनता है। ब्रज क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गनिर्देशन में बरेली महानगर की टीम आगे के लिए मजबूत बुनियाद खड़ी करने में लगी है।
भविष्य की बड़ी सांगठनिक एवं चुनावी संभावनाओं को देखकर ही भाजपा प्रदेश नेतृत्व में बरेली अधीर सक्सेना को संगठन का अध्यक्षीय चेहरा बनाया है। अध्यक्ष बनने के बाद महानगर संगठन का पुनर्गठन जरूर नहीं हो सका है, लेकिन अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने पुरानी टीम के साथियों से शानदार तालमेल बनाकर सांगठनिक परिणाम देने का काम किया है, जो उनकी बेहतर नेतृत्व क्षमता की मिसाल मानी जाती है।
लोकसभा चुनाव में बरेली के अंदर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो हो या गृहमंत्री अमित शाह की रामलीला मैदान में रैली के साथ प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार की प्रचार मुहिम, बरेली महानगर संगठन हर कसौटी पर खरा उतरा। अभी बरेली प्रवास पर आए बरेली महानगर प्रभारी एवं रामपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता और ब्रज के क्षेत्रीय सदस्यता प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा ने खुले तौर पर बैठक में महानगर टीम की मेहनत को सराहा है।
अभय गुप्ता और राकेश मिश्रा अवाना ने कहा कि भाजपा की महानगर टीम, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की दिन-रात की मेहनत का ही नतीजा है कि सदस्यता अभियान में बरेली मंडल में आने वाले 25 विधानसभा क्षेत्रों में शहर बरेली विधानसभा सबसे अव्वल है। बरेली शहर एवं कैंट विधानसभा में तेजी से सदस्यता अभियान जारी है। पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं की एकजुटता से लक्ष्य अवश्य हासिल होगा।