बरेली। टूटते-बिखरते दांपत्य रिश्तों की डरावनी घटनाओं के बीच बरेली में ऐसा कुछ हुआ कि लहूलुहान पत्नी अस्पताल में मौत से जूझ रही है। आधी रात को बेरहम पति ने चाकू से महिला की नाक काट डाली और शैतानी हंसी-हंसता हुआ घर छोड़कर भाग गया। समाज को दहला देने वाली घरेलू हिंसा में शराब की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी वजह से मियां-बीवी के बीच रोज टकराव होता था और परेशान होकर महिला दूसरे के साथ बाहर कहीं रहने लगी थी।

पति की नाक काटे जाने की घटना बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में सामने आई है। महिला के पड़ोसियों ने बताया कि उसका पति हलवाई है और अत्यधिक शराब सेवन का आदी है। हलवाई रोज शराब पीकर घर आता था और हंगामा करता था। पांच बच्चों के साथ घर में रह रही पत्नी शराब पीने का विरोध करती थी तो हलवाई उसकी पिटाई करता था। परेशान होकर महिला घर छोड़कर एक किराये के कमरे में रहने लगी थी। उसका परिचित लड़का भी साथ रहता था।

महिला के अस्पताल में नौकरी कर ली थी और पति के साथ रह रहे बच्चों से मिलने कभी-कभार घर आ जाती थी। पति को शक था कि पत्नी के साथ रह रहा लड़का उसका प्रेमी है। इसी चक्कर में उसने भयानक षड्यंत्र रच डाला। गुरुवार शाम महिला बच्चों से मिलने घर आई थी तो पति ने रात में उसे वहीं रोक लिया। रात 12 बजे अचानक पति हिंसक हो उठा और उसने चाकू से पत्नी की नाक काट डाली। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी है।